ललितपुर के थाना तालबेहट पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा LUCC नामक चिटफंड कम्पनी बनाकर, षड्यन्त्र-पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 04 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

0
11

अभि0गण के कब्जे से एक अदद फार्चूनर कार (अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रूपये) को किया गया बरामद

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर  कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी तालबेहट  रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 06/2026 धारा 111/318(4)/ 61(2)/ 338/ 352/351(3)/ 336(3)/ 340(2) BNS के अभियोग में वाँछित अभियुक्तगण 1.भरत वर्मा 2.मुकेश कुमार जैन 3.रविशंकर तिवारी उर्फ रवि तिवारी 4. विनोद कुमार तिवारी उर्फ रानू* को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-थाना तालबेहट पर शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर अपने आर्थिक लाभ के लिये LUCC नाम की एक चिटफंड कम्पनी के माध्यम से धोखाधड़ी कर षड्यन्त्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुये प्रार्थी के रुपये लेकर हड़प लेना एवं प्रार्थी द्वारा अपना रुपया वापस मांगने पर टाल-मटोल करते हुये गाली-गलौच करना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी ।

सूचना के आधार पर थाना तालबेहट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता व व्यापकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक , ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु टीमें गठित की गयीं थी । गठित टीमों द्वारा सर्विलांस (मैनुअली/टैक्नीकल), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से 04 अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।*

*पूछतांछ का विवरण-अभियुक्तगण रविशंकर तिवारी व विनोद तिवारी उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि वर्ष 2016 में समीर अग्रवाल ने LUCC नाम से एक अलग चिटफण्ड नाम की कम्पनी बनवाई । उसने जानबूझकर इस कम्पनी में अलग -अलग राज्यो के लोगो के आधार कार्ड , पैन कार्ड का दुरपयोग करके इस कम्पनी के डायरेक्टर व अन्य महत्वपूर्ण पद दे दिये थे । लेकिन पूरी कम्पनी का संचालन समीर अग्रवाल व उसके मुम्बई, इन्दौर, लखनऊ व अन्य राज्यो व जिलों से जुडे हुए लोगो के द्वारा किया जाता था जिसमें मैं , आलोक जैन, व अन्य हमारे सभी साथी मंहगे- मंहगे होटले में सेमिनार का आयोजन करते थे । वहां पर लोगो को हम लोगो लालच देकर विदेश में ले जाकर घुमाते भी थे ताकि लोगो को लगे कि हमारी कम्पनी सही कम्पनी है और इसमे ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडने पर रातो रातो अमीर बना जा सकता है । सेमिनार में हम लोग महगी गाडियो का भी लालच देते थे कि गाडियां आपको मुफ्त में मिल जायेगी और हम लोग मंहगे कपड़े, और होटलो में खाना मुफ्त में खिलाते थे ताकि लोग हम लोगो से जुड़ सके । इस सोसायटी के माध्यम से पांच वर्ष में निवेशित धनराशि डबल होने के बारे में जानकारी देते थे और लोगो को बताते थे कि सोसायटी में निवेश की गयी धनराशि को गोल्ड माइन्स एडवर्टाइजमेन्ट कम्पनी, लोहे की खदान, तेल के कुंए में लगाने की बात हम लोग बताते थे । और इस बात का भी विश्वास देते थे कि आप लोगों द्वारा निवेश किये गये एवं कराये जा रहे धन को शत प्रतिशत सुरक्षित किया गया है और वह बहुत जल्दी ही डबल हो जायेगा । हमारी कम्पनी में अलग-अलग स्कीम के माध्यम से लोगो को जुडने कि लिये प्रेरित करते थे । हम लोग अलग-अलग स्कीमों में अलग-अलग राज्यो और अलग-अलग जिलो में जैसे ललितपुर, टीकमगढ, सागर, अशोक नगर, झांसी एवं विदिशा में अपना नेटवर्क स्थापित करते हुए निवेशकर्ताओं को लाभान्वित करने का विश्वास दिलाकर सैकड़ो- करोडों रुपये से अधिक का निवेश कराया है । मैंने इस कारोबार में धन की मोटी आमद को देखते हुए अपने भाई विनोद तिवारी को भी लगाकर अपने कार्यक्षेत्र में इजाफा किया जिसके एवज में मुझे अब तक करोड़ों रुपये कमीशन के रूप में प्राप्त हो चुके है । कम्पनी द्वारा 10 अलग -अलग ग्रुप बनाये गये हैं जिसमें अल्टो ग्रुप, स्कार्पियों ग्रुप, एक्सयूवी ग्रुप, आदि हैं। जिसका लालच देकर के हम लोग भोले-भाले लोगो को पैसा जमा कराने के लिये प्रेरित करते हैं कि आप लोगो को भी यह मंहगी गाडियां मिल सकती है ।

साहब मैने अपने भाईयों व परिवारो के अन्य सदस्यो के नाम पर कई करोड का होटल, प्लाट, जमीने ललितपुर, भोपाल, इन्दौर आदि जगह खऱीदी हैं । हम लोग कम्पनी का नाम और अपने कार्यालय लगातार बदलते रहते है जिससे पकड़े न जाये और जब भी कोई शिकायत करता है तो उसका रूपया देकर हम लोग आसानी से बच जाते है । इसी कम्पनी के माध्यम से कमाये हुए करोड़ो रूपयों से मैने विलासतापूर्ण जीवन जिया है । साहब हमसे गलती हो गयी हमे मांफ कर दीजिये ।

इसी क्रम में अभियुक्त भरतवर्मा उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि मैं एलयूसीसी आफिस में विभिन्न ब्रांचों से कैश कलेक्शन करने का कार्य करता था जिसके लिये मुझे मासिक रुपये 50000/..रु० के अतिरिक्त समय समय पर आलोक जैन द्वारा उपहार स्वरूप नगदी भी दी जाती थी । इस कार्यालय में काफी रुपये निवेशकर्ताओं के विभिन्न ब्रांचो से इकट्ठा होते थे प्रतिदिन जमा की गयी नगदी का लेखा जोखा मैं स्वयं रखता था और आलोक जैन के माध्यम से प्रतिदिन लाखों रुपये झांसी स्थित LUCC के चेस्ट में भिजवाता था ।

अभि0 मुकेश जैन उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि मैं मडावरा में LUCC ब्रान्च आफिस का हैड था जिसमें मैने अब तक करोडों रूपयो को अपने कार्यालय के माध्यम से LUCC, LJCC में निवेश कराया है । मै ब्रान्च आफिस पर संकलित धन राशि को LUCC वैन के माध्यम से जनपदीय हेड आफिस ललितपुर रवि तिवारी एवं आलोक जैन के पास भेजता था । हम सभी लोगों ने आमजनमानस के साथ धोखाधडी कर कपटपूर्वक संगठित रूप से धन अर्जित करने के लिये उनके धन का निवेश कराकर कूटरचित मूल्यवान प्रतिभूति एफडी/आरडी के रूप में देकर ठगी का काम किया है । साहब हम लोगो से गलती हो गयी हमे मांफ कर दीजिये ।*

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1.भरत वर्मा पुत्र स्व0 जगदीश वर्मा नि0 139 सिविल लाइन चांदमारी थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर उम्र करीब 42 वर्ष
2.मुकेश कुमार जैन पुत्र स्व0 भागचन्द्र नि0 ग्राम मड़ावरा थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर उम्र करीब 45 वर्ष
3.रविशंकर तिवारी उर्फ रवि तिवारी पुत्र तिलकराम तिवारी निवासी 825 लेखपाल कालोनी रामनगर थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर हाल निवासी 20 गीतग्रीन कालोनी करौंद थाना निशातपुरा जिला भोपाल म0प्र0,
4. विनोद कुमार तिवारी उर्फ रानू पुत्र तिलकराम तिवारी निवासी 825 लेखपाल कालोनी रामनगर थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर हाल निवासी 20 गीतग्रीन कालोनी करौंद थाना निशातपुरा जिला भोपाल म0प्र0
बरामदगी का विवरण-
एक अदद फार्चूनर कार अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रूपये ।

आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 612/2024 धारा 111, 318, 61 (2), 352, 351 (2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली जनपद ललितपुर।
2-मु0अ0सं0 647/2024 धारा 111, 318, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बी०एन०एस० थाना कोतवाली जनपद ललितपुर।
3-मु0अ0सं0 448/2018 धारा 404, 420, 468, भादवि थाना कोतवाली जनपद ललितपुर।
4-मु0अ0सं0 2912/2017 धारा 147, 323, 342, 504, 506, भादवि थाना कोतवाली जनपद ललितपुर।
5- मु0अ0सं0 686/2024 धारा 111, 318, 336(3), 340(2), 61 (2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली जनपद ललितपुर।
6-अ0सं0 687/2024 धारा 111, 318, 336(3), 340 (2), 61 (2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली जनपद ललितपुर।
7-अ0सं0 688/2024 धारा 111, 318, 336(3), 340(2), 61 (2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली जनपद ललितपुर।
8-अ0सं0 204/2024 धारा 111, 316(2). 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(2), 61(2) बी०एन०एस० थाना जखौरा जनपद ललितपुर ।
9-अ0सं0 261/2024 धारा 111, 318, 336(3), 340(2), 61(2), 356 (3) बी०एन०एस० थाना तालबेहट जनपद ललितपुर।
10.मु0अ0सं0 649/2024 धारा 111/ 318/61(2)/351(2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली टीकमगढ म0प्र0
11.मु0अ0सं0 650/2024 धारा 111/ 318/61(2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली टीकमगढ म0प्र0
12.मु0अ0सं0 651/2024 धारा 111/ 318/61(2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली टीकमगढ म0प्र0
13.मु0अ0सं0 652/2024 धारा 111/ 318/61(2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली टीकमगढ म0प्र0
14. मु0अ0सं0 06/2026 धारा 111/318(4)/ 61(2)/ 338/ 352/351(3)/ 336(3)/ 340(2) BNS थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।

गिरफ्तारी का दिनांक –13.01.2026

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक, श्री मनोज मिश्रा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर मय टीम ।
2. उ0नि0 श्री अतुल तिवारी, प्रभारी स्वाट मय टीम ।
3. उ0नि0 श्री अरूण पवार, प्रभारी सर्विलांस मय टीम ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here