ललितपुर के थाना महरौनी पुलिस द्वारा 03 गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 63,000/- रुपये) को बरामद कर, उनके स्वामी को सुपुर्द कर, चेहरे पर लौटाई मुस्कान

0
7

ललितपुर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महरौनी आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पर जनसुनवाई/पोर्टल पर गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार गुमशुदगी अंकित की गयी थी ।

थाना महरौनी पुलिस की साइबर क्राइम हेल्प डेस्क पुलिस टीम ने पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्रों का अवलोकन कर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल पर सम्बंधित मोबाइल फोन की डिटेल अपलोड कर सम्बंधित एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त डेटा का अवलोकन व विश्षलेषण कर प्राप्त जानकारी के आधार पर 03 अदद गिरे हुए/ खोये हुए मोबाइल फोन को बरामद कर, उनके स्वामियों को सुपुर्द किया।

पीड़ितों का मोबाइल फोन उन्हे वापस मिलने पर, उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक, ललितपुर व थाना महरौनी पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।

*बरामदगी की विवरणः-03 अदद मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी, अनुमानित कीतम 63,000/- रुपये ।

बरामद करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजा दिनेश सिंह थाना महरौनी जनपद ललितपुर ।
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना महरौनी जनपद ललितपुर ।
3. क0ऑ0 विपिन कुमार थाना महरौनी जनपद ललितपुर ।

  • मोबाइल फोन गिरने/खोने पर क्या करें?
     प्ले स्टोर से UPCOP ऐप डाउनलोड करें ।
     SIGN UP करने के बाद लॉगइन करें ।
     FIR सेक्शन के Register Lost Article पर Click कर विवरण भरें ।
     तत्पश्चात CEIR, Cyber and EChallan/Passport Status सेक्शन के CEIR (Blocking lost/stolen mobile) पर Click कर विवरण भरें ।
     तत्काल अपने निकटतम पुलिस स्टेशन पर सम्पर्क करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here