ब्लॉक कार्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित क्षेत्र में भी हम बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध-अधीक्षक डॉ विशाल पाठक

दूरस्थ क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की बनी मिसाल

तालबेहट ललितपुर। समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंकित पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर कंधारिकलां को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गुणवता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि भारत सरकार की निरीक्षण टीम द्वारा किए गए पूरे दिन के सघन निरीक्षण एवं संयुक्त समीक्षा के उपरांत प्राप्त हुई।उन्होंने बताया कि भारत सरकार की निरीक्षण टीम ने सुबह 9:30 बजे निरीक्षण एवं समीक्षा प्रक्रिया प्रारंभ की। सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनवाडी विभाग, ग्राम पंचायत एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन कोटा) से संबंधित सभी विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। निरीक्षण वाले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल पाठक अपनी पूरी ब्लॉक स्तरीय टीम के साथ सुबह से शाम तक कंधारिकलां में उपस्थित रहे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर डॉ. इम्तियाज़ अहमद भी अपनी जनपदीय टीम के साथ निरीक्षण प्रक्रिया में लगातार मौजूद रहे। जनपदीय टीम में डीसीपीएम गणेश तिगुरिया तथा जिला गुणवता परामर्शदाता डॉ. तारिक अंसारी शामिल रहे। ब्लॉक स्तरीय टीम में आरबीएसके के डॉ. धर्मेन्द्र सेंगर एवं उनकी टीम, ब्लॉक कुष्ठ प्रभारी श्यामवीर सिंह, तथा टीबी विभाग से अनिल राजपूत एवं उनकी टीम द्वारा सेवाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात जनपद एवं ब्लॉक स्तर की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा गांव के सामुदायिक शौचालय, मुख्य मार्ग, राशन वितरण केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मुख्य साइन बोर्ड, पेयजल की उपलब्धता, हर्बल गार्डन, फैसिलिटी ब्रांडिंग, प्रतीक्षालय, स्वच्छता व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, एम्बुलेंस की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता एवं रख-रखाव, अभिलेखों की जांच, स्टाफ का साक्षात्कार, मरीजों एवं उनके परिजनों से फीडबैक लिया गया। टीम द्वारा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पश्चात सेवाएं, टीकाकरण, संचारी एवं गैर-संचारी रोग, नेत्र रोग, कुष्ठ रोग, टीबी रोग नियंत्रण, तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की गतिविधियों का सघन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक तालबेहट के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मयंक पाल, अवनी, श्यामवीर सिंह (कोटरा), आकाश बैरागी (उगरपुर), सुप्रिया शुक्ला (धमकना), सूरज सोनी (बरीकला), सौरभ योगी (नथिखेड़ा), मंजूर अहमद (भुचेरा) नरेंद्र सिंह बिरारी ब्लॉक बिरधा तथा एएनएम मुन्नी पाल, सपना योगी, ज्योति राजपूत, सिंकी सेन, बबीता प्रजापति भी उपस्थित रहीं,साथ ही एएनएम रश्मि गौतम, आशा कंधारिकलां रानी, आशा पुराखुर्द सुमन प्रजापति, आशा कटिला विशाखा राजपूत, आशा संगिनी रामदेवी यादव, क्षेत्रीय सुपरवाइजर अशोक नायक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एवं जननी सुरक्षा योजना प्रभारी तालबेहट धीरज कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रवेश कुमारी, अभिलाषा तिवारी एवं तारा यादव का भी विशेष योगदान रहा।समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंकित पटेल ने बताया कि वर्ष 2023 में तैनाती के समय केंद्र की स्थिति अत्यंत सीमित थी, किंतु ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, एडीओ पंचायत रामदास सुमन, माननीय जिलाधिकारी ललितपुर, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, वीडीओ तालबेहट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितपुर एवं चिकित्सा अधीक्षक तालबेहट के सहयोग से आज यह केंद्र एक भव्य एवं आदर्श आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित हो सका है। यह उपलब्धि पूरे जनपद ललितपुर एवं कंधारिकलां क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज़ अहमद ने कहा कि “आयुष्मान आरोग्य मंदिर कंधारिकलां के सीएचओ अंकित पटेल एवं उनकी टीम को एनक्वास प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ललितपुर जनपद के सबसे दूरस्थ गांव, जहां से जिले की सीमा प्रारंभ होती है, वहां तक भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।”चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल पाठक ने कहा कि “ब्लॉक कार्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित इस क्षेत्र में भी हम बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कंधारिकलां इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। सीएचओ अंकित पटेल, एएनएम रश्मि गौतम एवं उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।













