अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाले विक्रेता से उत्कोच की मांग करने का है आरोप
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में थाना सौजना में थानाध्यक्ष और दो पुलिस कर्मियों की लचर कार्य प्रणाली और देसी शराब कलारी संचालक को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने तीनों को निलंबित करते हुए लाइन हजार कर दिया और उनके खिलाफ व्यावहारिक जांच प्रचलित की।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थानाध्यक्ष सौजना अजय पाल तथा मु0 आरक्षी वृजविहारी मु0आ0 नीरज कुमार की लचर कार्य प्रणाली के चलते यहां पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा था किसके साथ ही पुलिस अधीक्षक तक कई ऐसी शिकायत पहुंच रही थी कि यहां पर पुलिसकर्मी मनमानी करते हुए अवैध वसूली में लिप्त हैं और शराब की कलारी संचालक को भी शराब को लेकर काफी परेशान करते रहते हैं। जन शिकायतों का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई और उसके बाद जनशिकायती प्रार्थना पत्रो का समयबद्ध व सही तरीके से निस्तारण न करने व कार्यों में शिथिलता बरतने तथा अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाले विक्रेता से उत्कोच की मांग करने को लेकर उनके द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए तीनों को निलम्बित कर लाइन हजार कर दिया और इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गयी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि किसी भी हालत में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि कोई पुलिसकर्मी अनियमितताओं में लेफ्ट होगा तो उसके खिलाफ ऐसी ही प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।













