
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा कलेक्ट्रेट में आपदा मित्रों एवं सिविल डिफेंस के सदस्यों को यातायात का प्रशिक्षण दिया गया तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

*उक्त अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सभी को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया । अभियान के दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जागरूकता प्रदान की गई—*
—दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग
—चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग
—दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने के नियम का पालन
—रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करने एवं निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने की अपील
—कोहरे के समय वाहन धीमी गति से चलाएं तथा आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें ।
—वाहन चलाते समय हेडलाइट, फॉग लाइट एवं रिफ्लेक्टर का सही प्रयोग करें, हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करें तथा दृश्यता कम होने पर सावधानीपूर्वक वाहन संचालित करें।













