ललितपुर में 10वे सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस पर पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं व विशिष्ट पदक विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित

0
44

पूर्व सैनिकों का साहस और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत: जिलाधिकारी

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज 14 जनवरी को 10वे सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने बुधवार को कैम्प कार्यालय में जिले की वीर नारियों एवं वीरता व विशिष्ट पदक विजेताओं को सॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी देश तभी प्रगति करता है जब वहां का बोर्डर सुरक्षित होता है, हमारे देश की प्रगति के लिए सेना का योगदान अभूतपूर्व है।

सैनिकों और उनके आश्रितों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। आज का दिन पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है, हमारे पूर्व सैनिकों का साहस और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।*
_जिलाधिकारी ने जनपद की वीर नारी श्रीमती संध्या चंदेल पत्नी स्व0 चरण सिंह ग्राम सौजना एवं पूर्व सैनिकों को सर्टिफिकेट, शॉल व स्मृति चिन्ह भेट स्वरुप प्रदान कर सम्मानित किया।_
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने भी अपने व अपने परिवार द्वारा सेना में की गई सेवाओं के बारे में अनुभव साझा किये गए और सभी पूर्व सैनिकों के साहस को नमन किया गया, इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों ने भी जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और अपने-अपने अनुभव साझा किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here