ललितपुर में एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर, परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

0
43

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज दिनांक 16.01.2026 श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान टर्न-आउट, शारीरिक मुद्रा एवं अनुशासन, ड्रिल एवं परेड मूवमेंट तथा शारीरिक फिटनेस आदि का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रुट आरक्षियों की परेड का महोदय द्वारा उच्च मानकों के अनुसार बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा प्रशिक्षण संबंधी कमी को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए ।

तत्पश्चात रिज़र्व पुलिस लाइन्स में स्थित विभिन्न शाखाओं जैसे– क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, कैंटीन, कन्ट्रोल रुम, वर्दी स्टोर आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं संसाधनों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गये ।

डायल-112 के PRV वाहनों निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान वाहनों की साफ-सफाई, संचार उपकरणों (वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल) की कार्यशीलता एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पीआरवी स्टॉफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया । त्वरित रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए ।

डायल-112 की पीआरवी 2607 के कर्मचारियों द्वारा तत्परतापूर्वक त्वरित सहायता प्रदान कर जीवन बचाने एवं अन्य उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें ₹25,000 का नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रूम का आयोजन किया गया, जिसमें रिज़र्व पुलिस लाइन्स की विभिन्न मदों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाहियों, शिकायतों तथा लम्बित पत्रावलियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

परेड में शामिल पुलिस अधि0/कर्म0गण से उनकी समस्याओं को सुनकर, अविलम्ब निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी पाली श्री सुनील कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here