पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ग्यारहवां मां मालिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का फीता काटकर किया शुभारंभ


तालबेहट ललितपुर। मां मालिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 कार्यक्रम का ग्यारहवा वार्षिक शुभारंभ माताटीला में सम्पन्न हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व व्लाक प्रमुख कुँवर राजदीप बुन्देला वनगुवा गढ़ी ने फीता काट कर किया,तत्पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट बच्चों में उत्साह भरते हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी महत्व देने पर जोर दिया, क्योंकि खेलकूद से बच्चों के दिमाग का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है।उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता आयोजक मण्डल के सदस्यों ने उन्हें व कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को फूलमालाएं पहनकर उन्हें सम्मानित किया गया।


क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुँवर अविनाश सिंह बुन्देला रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों में मेहरा राजा पुर्व प्रधान ,सुरेन्द्र राजा छोटू राजा, माहेन्द्र सिंह बुंदेला , मनोज कुमार संज्ञा एडवोकेट,रहीश बुन्देला, बृजेश दुवे,भगवान सिंह बुन्देला,रामस्वरूप कुशवाहा,प्रीतम थानागांव आदि रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंट्री फीस 2100 रुपये रखी गई व प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये व द्वितीय पुरुस्कार 15 हजार रुपये रखा गया। कार्यक्रम के संरक्षक श्री सर्वेश चौहान जी (क्लर्क वि. विभाग),श्री दयाराम यादव (ग्राम प्रधान),श्री राजेंद्र सिंह यादव (पूर्व प्रधान),श्री अशोक यादव जी (रिटा. वि. विभाग),श्री कृपाराम दादा जी (रिटा. वि.विभाग) व कार्यक्रम के सहयोगी एवं व्यवस्थापको में अनूप राजपूत, बलबीर राजपूत कमेंट्री. आर्यन, विक्की नामदेव, रोहित अंपायर. गणेश अन्ना, शिवि राजा, कल्याण, रोहित,महेंद्र सिंह बुंदेला (पत्रकार), महेंद्र यादव, जोनी राजा, सुरेन्द्र राजा (छोटू राजा), संजय प्रताप, भानुप्रताप, कल्याण राजपूत, शिवाजी राजा, गजेंद्र यादव, राज, राजकुमार (राजू साउंड सिस्टम), शिवी राजा, संदीप, के. के. महाकाल एकेडमी कोच, विशाल यादव, पुष्पेंद्र, भोला यादव, जितेंद्र, अंगद, छोटू, भूरा, अरुण, रोहित कुशवहा, राहुल राजपूत, अखिलेश राजपूत, मनोज कुशवहा, रोहित निषाद (पारले) आदि रहे।













