शोभायात्रा श्री हजारिया महादेव मन्दिर से नगर भृमण करते हुए महिरावन माता मंदिर पर होगी सम्पन्न
तालबेहट ललितपुर। परम पिता परमात्मा श्री रामराजा सरकार ओरछा धाम की प्रेरणा से एवं वजरिया हनुमान जी (प्रगट) महाराज रवि दास महाराज के संरक्षण में बुन्देलखण्ड निर्माण हेतु अखण्ड सीताराम नाम संकीर्तन एवं अखण्ड ज्योति बुन्देलखण्ड के प्रत्येक गाँव एवं क्षेत्र में 5 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ की गई है,जो कि महिरावन माता मंदिर तालबेहट में विराजमान है। जिसके वावत में विशाल भण्डारा 26 जनवरी 2026 में सम्पन्न किया जा रहा है। जिसमें नगर व क्षेत्र के समस्त लोगों को आमंत्रित किया गया है। रामरथ की शोभायात्रा समस्त सन्तो एवं भक्तों की उपस्थिति में श्री हजारिया महादेव मन्दिर से 11 बजे से प्रारम्भ होकर तालबेहट नगर का भ्रमण करते हुये महिरावन माता मन्दिर तक जायेगी। यह शोभायात्रा समस्त क्षेत्रवासी और समस्त ग्रामवासियों और धर्म प्रेम बन्धुओं के सहयोग से सम्पन्न किया जा रहा है व समग्र संतगण व महान्त ने सभी से निवेदन किया है कि यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग ले और अपने जीवन को धन्य बनाये। सम्पर्क सूत्र हेतु मोबाइल नम्बर 8287541276 उपलब्ध है।













