सदर विधायक के पुत्र श्रीकांत ने टीमों को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाने वाले तीन खिलाडिय़ों को मैनऑफ-द मैंच, नगद पुरस्कार व सील्ड देकर किया सम्मानित
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में तुवन मंदिर परिसर में आयोजित किये जा रहे सदर विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट को जीतने के लिये निरंतर क्रिकेट टीमों द्वारा प्रदर्शन कर जीत हासिल करने का सिलसिला जारी बना हुआ है। बीते रोज तुवन मंदिर परिसर में तीन पारी में छह क्रिकेट टीमों ने गेंदवाजी व बल्लेवाजी कर प्रदर्शन किया है। सुबह से शाम तक चले क्रिकेट टूनामेंट खेलने के बाद डीके11 सिरसी, राज 11 ललितपुर व बजरंग क्लब ने जीत हासिल की है। सदर विधायक के पुत्र श्रीकांत द्वारा टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिक निभाने वाले तीन खिलाडिय़ों को मैनऑफ-द मैंच, नगद पुरस्कार व सील्ड देकर सम्मानित किया गया है।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के पुत्र श्रीकांत व उनके सहयोगियों द्वारा तुवन मंदिर परिसर पर विशाल क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सदर विधायक कप जीतने के लिये क्रिकेट टीमों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते रोज क्रिकेट मैंच की चल रही श्रृखंला के दौरान पहली पारी में डीके क्लब सिरसी व इंडियन क्लब ललितपुर के बीच ख्ेाला गया। बल्लेवाजी करते हुये डीके 11 ने करते हुये 12 ओवर में 91 रन बनाते हुये 8 विकेट खो दिये। तो वही गेंदवाजी करने के बाद बल्लेवाजी के लिये उतरी टीम डंडियन क्लब ने 11 ओवर सात गेंदों में ऑलआउट होकर मात्र 85 रन ही बना सकी। दूसरी पारी का मैंच राज 11 ललितपुर व यूनिटी क्लब के बीच खेला गया। बल्लेवाजी करते हुये राज 11 ने 12 ओवर खेलते हुये 7 विकेट खोकर 158 रन बनाकर गेंदवाजी करने के लिये उतर गयी। तो वही यूनिटी क्लब ललितपुर ने बल्लेवाजी करते हुये 9 ओवर खेलते हुये 43 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। तीसरी पारी का मैंच बजरंग क्लब चौकाबाग व वरौदा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बल्लेवाजी करते हुये वरौदा टीम ने 7 ओवर 5 गेंदों में ऑलआउट होकर मात्र 37 रन ही बना सकी। गेंदवाजी करने के बाद बल्लेवाजी करने के लिये उतरी बजरंग टीम मात्र 6 ओवर खेलते हुये 40 रन बनाकर तीन विकेट खोकर जीत हासिल की है। विजय हुई तीनों टीमों को जीत दिलाने के लिये गेंदवाली व बल्लेवाजी करते हुये अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेतराम, उमान कुरैशी व संजू पटेल को विधायक पुत्र श्रीकांत द्वारा मैनऑफ-द मैंच, नगद पुरस्कार व सील्ड देकर सम्मानित किया है। इस दौरान पूर्व रवि शंकर सेन, संजीव नामदेव, सौरभ नायक, मुकेश कुशवाहा, मोहन पेंटर, रिक्की कुशवाहा, प्रयांक चिनडारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













