
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज दिनांक-27.01.2026 को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ललितपुर, जिला अध्यक्ष हरीशचन्द्र रावत, मण्डल अध्यक्ष नीरज पटैरिया,हरपाल सिंह सिसोदिया, ग्राम प्रधान श्रीमति सुमन देवी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी ललितपुर, खण्ड विकास अधिकारी तालबेहट, श्री अवनीश सिंह अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), श्री जे०के० गुप्ता अधिशासी अभियन्ता (वि०/यां०) जल निगम झांसी, कार्यदायी संस्था मेसर्स दारा इंजीरियरिंग के प्रोजेक्ट मेनेजर श्री सुभाष विश्नोई एवं ग्राम रामपुर के समस्त ग्रामवासियों / प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में मेसर्स दारा इंजीनियरिंग द्वारा क्रियान्वित बदनपुर ग्राम समूह पेयजल योजना के ग्राम पंचायत रामपुर में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मंच का संचालन श्री बृजमोहन संज्ञा द्वारा किया गया।


अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अधिकारियों को जनपद ललितपुर में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत क्रियान्वित बदनपुर ग्राग समूह पेयजल योजना में कुल 31 ग्राम सम्मिलित है एवं सभी ग्रामों में जलापूर्ति की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत 1 Intake well, एक 7 MLD का WTP, 4 CWR एवं 8 OHT का निर्माण किया गया है एवं 7.2 रॉ वाटर, 72.9 क्लीयर वॉटर, 157.92 कि.मी. वितरण प्रणाली बिछायी गयी है। 31 ग्रामों में कुल 7352 गृह संयोजन किये गये है। रामपुर पंचायत में कुल 3 ग्राम (बदनपुर, रामपुर एवं हंसारी) सम्मिलित है। इन ग्रामों में कुल 22.89 किमी० पाइप लाइन एवं 508 गृह संयोजन किये गये है।



अपर जिलाधिकारी ने जल अर्पण के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि जल अर्पण दिवस हर गाँव के लिए गौरव और कृतज्ञता का दिन होता है। यह वह क्षण है जब जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित गाँव की पाइप लाइन जल प्रणाली को विभाग से ग्राम पंचायत और समुदाय को आधिकारिक रूप से सौंप दिया जाता है। यह महज एक औपचारिक आयोजन नहीं है. यह स्वामित्य का उत्सव है। आज से गांव के लोग अपनी जल प्रणाली के संचालन, संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं लेते है। जलापूर्ति प्रणाली का उचित हस्तांतरण यह सुनिश्चित करता है कि गांव में सभी ग्रामवासियों को इसकी जानकारी हो।

सदर विधायक द्वारा ग्रामवासियों को बताया गया कि जल बिना जीवन संभव नहीं है, जल है तो कल है. जल ही जीवन है, जल का स्तर दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि जल का संरक्षण करें। उतना ही पानी का उपयोग करें जितनी आवश्यकता है व्यर्थ में पानी बर्बाद न करें।

जिलाध्यक्ष द्वारा ग्राम वासियों को बताया गया कि पूर्व में बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की काफी समस्या थी जिसको देखते हुये हमारे देश के माननीय प्रधान मंत्री जी, प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री जी, के प्रयासों से जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में नल के द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। उक्त के क्रम में जल अर्पण कार्यक्रम द्वारा आज से जल व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत एवं vwsc के कन्धों पर है। विभाग और जिला स्तर पर टीमें तकनीकी सहायता / मार्ग दर्शन प्रदान करती रहेगी। साथ ही माननीय जिलाध्यक्ष जी द्वारा ग्राम वासियों को जल संरक्षण एवं व्यर्थ में पानी वर्वाद न करने हेतु अनुरोध किया गया।
विधायक,जिलाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूल में किये गृह संयोजन में रक्षा सूत्र बांधकर जल बंधन की कार्यवाही पूरी की गयी।
स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गयी जिसके माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया गया कि जल बचाओं तो जीवन बचाओं, पानी बचाओं तो पृथ्वी बचाओं एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जल की महत्वता एवं संरक्षण के बारे में प्रस्तुति दी गयी। इसके उपरान्त विधायक महोदय एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा रामपुर ग्राम पंचायत के प्रधान को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में सम्मिलित ग्राम बदनपुर, रामपुर एवं हंसारी में बिछायी गयी पाइप लाइन का विवरण, गृह संयोजन एवं अन्य अभिलेखों को हस्तान्तरित किया।













