रॉयल,गायधाम व किसान क्लब को मिला मैनऑफ-द मैं

सदर विधायक के पुत्र श्रीकांत ने टीम को जीत दिलाने वाले खिलाडिय़ों को मैनऑफ-द मैंच, नगद पुरस्कार व सील्ड देकर किया सम्मानित

ललितपुर। तुवन मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे सदर विधायक कप जीतने के लिये निरंतर क्रिकेट टीमों द्वारा प्रदर्शन कर जीत हासिल करने का सिनसिला जारी बना हुआ है। बुधवार को प्रतिदिन की भांति तुवन मंदिर परिसर में तीन पारी में छह क्रिकेट टीमों ने गेंदवाजी व बल्लेवाजी कर प्रदर्शन किया है। टीमों के बीच हुये मुकावले में रॉयल चैलेंज, गायधाम व किसान क्लब मड़ावरा ने जीत हासिल की है। बुधवार को हुये मैंच के उपरांत लींग मैंच समाप्त हो गये, जीतने वाली सभी टीम क्वाटर मैंच में पहुंच गयी है। सदर विधायक के पुत्र श्रीकांत द्वारा टीम को जीत दिलाने वाली तीनों खिलाडिय़ों को मैनऑफ-द मैंच, नगद पुरस्कार व सील्ड देकर सम्मानित किया गया है।

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के पुत्र श्रीकांत व उनके सहयोगियों द्वारा तुवन मंदिर परिसर पर विशाल क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सदर विधायक कप जीतने के लिये क्रिकेट टीमों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते रोज क्रिकेट मैंच की चल रही श्रृखंला के दौरान पहली पारी में रॉयल चैलेंज बुन्देलखण्ड व महेशपुरा क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेवाजी करते हुये महेशपुरा टीम ने मात्र 9 ओवर 5 गेंदों में 53 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गयी। तो वही गेंदवाजी करने के बाद बल्लेवाजी के लिये उतरी टीम रॉयल चैलेंज टीम ने मात्र तीन ओवर चार गेंद खेलकर एक विकेट खोकर 59 रन बनाकर जीत हासिल की है। दूसरी पारी का मैंच पवा क्रिकेट क्लब व गायधाम क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बल्लेवाजी करते हुये गायधाम 12 ओवर में छह विकेट खोकर 138 रन का लक्ष्य रखा गया। तो वही पवा क्रिकेट क्लब ने बल्लेवाजी करते हुये 12 ओवर खेलकर आठ विकेट खोकर मात्र 123 रन बनाकर हार गयी। तीसरी पारी का मैंच पुलिस लाइन व किसान क्लब मड़ावरा के बीच शुरू हुआ, पहले खेलते हुये पुलिस लाइन ने 12 ओवर में 102 रन बनाकर आठ विकेट खोकर विपक्षी टीम के सामने लक्ष्य रखा, गेंदवाजी करने के बाद बल्लेवाजी करते हुये किसान क्लब ने आठ ओवर एक गेंद में एक विकेट खोकर 104 रन बनाकर जीत हासिल की है। विजय हुई तीनों टीमों को जीत दिलाने के लिये गेंदवाली व बल्लेवाजी अमित सेरिंग, रोहित राजा व विवेक को विधायक पुत्र श्रीकांत द्वारा मैनऑफ-द मैंच, नगद पुरस्कार व सील्ड देकर सम्मानित किया है। इस दौरान सौरभ नायक, मोहन पेंटर, सुरेन्द्र करमरा, दीपेश राय, पृथ्वी वाल्मीकि, दीपक मिश्रा व दीपक चौरसिया सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।













