ललितपुर में अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु अब 15 फरवरी तक जमा होंगे आवेदन

0
6

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम-धौर्रा, जनपद ललितपुर में झॉसी मण्डल के जनपद-ललितपुर, जालौन, एवं झॉसी के उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार, कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुये बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पात्र बच्चों हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये कक्षा-6 में उपलब्ध कुल 160 सीट (80 बालक एवं 80 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 64 सीट (31 बालक एवं 33 बालिकायें) पर अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा, ललितपुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन पत्र आंमत्रित किये गये हैं। प्रवेश हेतु सीटों को सामान्य श्रेणी के साथ-साथ आरक्षण नियम उत्तर प्रदेश शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जन जातियों और अन्य पिछड़े वर्गोें के लिए आरक्षण) अधिनियम, 2006 के अनुसार भरा जाएगा। आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 से सायं 05ः00 बजे तक दिनांक-01.01.2026 से निःशुल्क सम्बन्धित जनपद के कार्यालय – श्रम विभाग/ कार्यालय -जिला प्रोबेशन अधिकारी/ कार्यालय- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ कार्यालय -जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकते है। पूर्ण भरे आवेदन पत्र समस्त वांछित अभिलेखों एवं तीन अतिरिक्त फोटो के साथ दिनांक-15.02.2026 की सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त सदनशाह रोड कोहिनूर गार्डन के सामने जमा कराये जा सकते हैं। समस्त प्रवेश आवेदन केवल ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगंे। उम्मीदवार आवेदन बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in से भी कर सकते हैं।
विद्यालय में प्रवेश पूर्ण रुप से मेरिट तथा नियमानुसार आरक्षण की व्यवस्था के आधार पर किया जायेगा तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी का निर्णय मान्य होगा। किसी प्रकार की सहायता एवं जानकारी हेतु दूरभाष नं0- 7007767853 व 9580537125 अथवा जनपद के श्रम कार्यालय में जा कर सम्पर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here