विशेष बूथ दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं

0
3

एएसडी मतदाताओं की मैपिंग कर फार्म 6 भरवाने के आरओ को दिए निर्देश, मतदाताओं से भी की अपील

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने आज शनिवार को मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष बूथ अभियान का जायजा लेने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएन इण्टर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा और कम्पोजिट विद्यालय चौबयाना पहुंचकर बीएलओ व सुपरवाईजरों से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली।


पोलिंग बूथों पर पहुंचे और यहां उपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजरो के द्वारा मतदाताओं के फार्म संख्या 6, 7 व 8 के संबंध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। बताया गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत आज 31 जनवरी को मतदेय स्थलों पर विशेष बूथ अभियान आयोजित किया गया है, जिसमें बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के फार्म संख्या 6, 7 व 8 भरवाए जा रहे हैं। साथ ही मतदाता सूची भी दिखाई जा रही है।


जिलाधिकारी अपनी प्रशासनिक टीम के साथ सर्वप्रथम पीएन इण्टर कॉलेज पहुंचे, यहां पर बीएलओ व सुपरवाईजरों द्वारा बूथ सं0-462, 463 व 469 के मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया जा रहा था, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा में बूथ सं0-430, 431 व 432 के मतदाताओं की मैपिंग की जा रही थी। इसके अलावा कम्पोजिट विद्यालय चौबयाना में बूथ सं0-426, 427 व 428 का कार्य चल रहा था, यहां पर फार्म 6 की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने सुपरवाईजर सुरेन्द्र पटैरिया को कड़ी हिदायत देते हुए निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में छूटे हुए मतदाताओं के फार्म 6 भरवाकर प्रगति सुधारें।


जिलाधिकारी ने समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बीएलओ व सुपरवाईजरों को निर्देश दिए कि एएसडी मतदाताओं में छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग कर उनके फार्म 6 फरवाए जाएं। इसके लिए निरंतर बूथों का निरीक्षण करते रहें और एएसडी की मैपिंग हेतु निर्धारित किये गए 13 आईडी प्रपत्रों की जानकारी देते हुए उनसे फार्म भरवाएं। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में किसी भी पात्र व सही मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वह छूटे हुए सभी पात्र मतदाताओं के फार्म 6, 7 व 8 भरवाएं। जिलाधिकारी ने निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण कर एएसडी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख लें और यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया हो तो वे अपने बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 भरवाए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here