
तालबेहट। ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट पर जनसुनवाई/पोर्टल पर गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार गुमशुदगी अंकित की गयी थी ।
थाना तालबेहट पुलिस टीम ने पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्रों का अवलोकन कर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल पर आवेदक के प्रपत्रों को अपलोड करके, विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त तकनीकी डेटा का अवलोकन व तकनीकी विश्लेषण कर प्राप्त जानकारी के आधार पर 02 अदद गिरे हुए/खोये हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया ।
पीड़ितों का मोबाइल फोन उन्हे वापस मिलने पर, उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक, ललितपुर व थाना तालबेहट पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।
बरामदगी की विवरणः* – 02 अदद मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी, अनुमानित कीमत 30829/- रुपये।
बरामद करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज मिश्रा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
2. उ0नि0 विकास कुमार थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
3. स0उ0नि0 नागेश साहू थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
मोबाइल फोन गिरने/खोने पर क्या करें?
प्ले स्टोर से UPCOP ऐप डाउनलोड करें ।
SIGN UP करने के बाद लॉगइन करें ।
FIR सेक्शन के Register Lost Article पर Click कर विवरण भरें ।
तत्पश्चात CEIR, Cyber and EChallan/Passport Status सेक्शन के CEIR (Blocking lost/stolen mobile) पर Click कर विवरण भरें ।
तत्काल अपने निकटतम पुलिस स्टेशन पर सम्पर्क करें













