समाज का काम, समाज के लिए समाज के लोगों द्वारा जैसी थीम पर कार्य कार्य करता है वनवासी कल्याण आश्रम ….. आनंद जी
तालबेहट (ललितपुर)।
हमारे समाज में शहरिया जनजाति ऐसी जनजाति है जिसे विकास की आज सबसे अधिक जरूरत है समाज के सबसे पिछड़े पायदान पर खड़े जनजाति समूह को समाज की मुख्य धारा में लाना ही वनवासी कल्याण आश्रम का प्रमुख कार्य है । उनको शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कराना ही हमारा उद्देश्य है उक्त बात ग्राम टेकरी में स्थित मां शबरी छात्रावास पर आयोजित प्रेस वार्ता में आनंद जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम अखिल भारतीय युवा प्रमुख ने कही।
उन्होंने कहा कि समूचे उत्तर प्रदेश में करीब 46 विकास खंडों में वनवासी जनजाति की आबादी निवास करती है बिहार, मध्य प्रदेश,झारखंड सहित बुंदेलखंड में ही करीब 14 प्रकार की जनजातियां निवास करती हैं वनवासी कल्याण आश्रम वर्ष 1987- 88 से लगातार जनजाति समाज के लिए कार्य कर रहा है जो कि
ललितपुर सहित बुंदेलखंड में रोजी रोटी के लिए लगातार पलायन कर रहे शहरिया समाज को शिक्षित कर आत्म निर्भर बनाना, पारंपरिक जड़ी बूटियों के बारे में विकास करना, पूरे देश के साथ ही वनवासी कल्याण आश्रम नेपाल की 40 प्रतिशत वनवासी आबादी पर भी कार्य कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि शहरिया समाज की आस्था माता सबरी में होने के कारण ग्राम टेकरी में स्थित वनवासी कल्याण आश्रम पर माता सबरी का विशाल मंदिर निर्माण कराया गया गया है जिसको लेकर 17 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा, 18 व 19 फरवरी को मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ 20 फरवरी को मां सबरी, राम और लक्ष्मण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय किया गया है उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में मंदिर निर्माणकर्ता समाजसेवी कुंदन लाल भाटिया और उनके परिवार के द्वारा जिला व नगर समिति की निगरानी में किया जाएगा।
कार्यक्रम में शहरिया समाज में योगदान देने वाले समाज के पुजारी, घोलना, प्रमुख, संभ्रांत को सम्मानित किया जायेगा। अंत में उन्होंने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
समाज का काम, समाज के लिए समाज के लोगों द्वारा जैसी थीम पर कार्य कार्य करता है वनवासी कल्याण आश्रम ….. आनंद जी
आज शबरी धाम में होगा प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन
तीन दिवसीय अनुष्ठान का आज मुख्य कार्यक्रम, सम्मान समारोह भी होगा आयोजित
तालबेहट। टेकरी स्थित सेवा समर्पण संस्थान के माँ शबरी आश्रम के नवनिर्मित मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न होगा।
अनुष्ठान के अंतर्गत मां शबरी, श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार, धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सहरिया समुदाय के उत्थान में सहयोग करने वाले व्यक्तियों तथा सेवा समर्पण संस्थान के कार्यों में योगदान देने वाले सहयोगियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। शबरी धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।













