ललितपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने अवगत कराया कि पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों को फेस केप्चर के माध्यम से अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की समीक्षा की गयी। समीक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा फेस केप्चर के माध्यम से अनुपूरक पुष्टाहार वितरण में कम, शून्य प्रगति के कारण संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा मानदेय रोके जाने की संस्तुति की गयी है व महरौनी की 18 व जखौरा की 6 आँगनबाड़ियों का माह फरवरी का मानदेय तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोका गया एवं निर्देशित किया गया है कि ई-के.वाई.सी. एवं फेस केप्चर के माध्यम से अनुपूरक पुष्टाहार वितरण में कम, शून्य प्रगति के संबंध में स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध करायें एवं एफ.आर.एस के माध्यम से लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण करना सुनिश्चित करें व कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित की होगी।













