प्रेस क्लब ने मनाई पुण्यतिथि, पत्रकारजनों ने पुष्प अर्पित कर जीवन पर डाला प्रकाश
ललितपुर। प्रेस क्लब के तत्वाधान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राजीब बबेले सप्पू ने व संचालन महामंत्री अमित सोनी ने किया। इस दौरान प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रहे मान्यता प्राप्त पत्रकार पंडित राकेश शुक्ला की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई व उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि कीर्तिशेष पंडित राकेश शुक्ला ने पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों को जीवंत रखा और जीवन पर्यन्त वह समर्पित रहे व जनपद के उत्थान एवं विकास में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता है व अपनी निष्पक्ष लेखनी से पीड़ित असहाय, गरीब, वंचितों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे व वह पत्रकार एकता, उनके संगठन के प्रति सदैव सक्रिय रहे, उनकी योग्यता, क्षमता, उत्कृष्ट कार्यशैली आज भी युवा पत्रकारों के लिए प्रासंगिक है। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष ने समस्त पत्रकार साथियों से शुक्ला जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी अजित जैन भारती, उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, कोषाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, दिनेश कुमार संज्ञा, जयेश बादल, मुहम्मद नसीम, बृजेश पंथ, विजय ड्योडिया, अभय श्रीमाली, अनूप राठौर, संदीप शर्मा, सुनील जैन, हितेन्द्र कुमार जैन, अमित संज्ञा, अजितेश भारती, संजय नायक, दिव्यांश शर्मा, कृष्णकांत सोनी, रमेश रायकवार, विनोद मिश्रा, आलोक चतुर्वेदी, चित्रांशु शुक्ला, अमित लखेरा, सूरज सिंह राजपूत, राजेश कुमार राठौर, आकाश ताम्रकार, पंकज रायकवार सहित अनेक प्रेस क्लब सदस्य मौजूद रहे।













