कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

0
18

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में,  अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 198/26 अंतर्गत धारा 308(5),351(3) बीएनएसएस व 67A आईटी एक्ट तथा मु0अ0सं0- 75/26 धारा 351(2) बीएनएसएस व 67 आईटी एक्ट में वांछित शिव कुमार उर्फ शिवपूजन अहिरवार पिता हरीराम उम्र 25 वर्ष निवासी – मु0 गल्ला मण्डी के पास, थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण— वादिनी मुकदमा की तहरीर के आधार पर आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक आईडी बनाकर वादिनी की फोटो को AI से Edit कर पोस्ट करना तथा रुपये लेने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी । सूचना पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
शिव कुमार उर्फ शिवपूजन अहिरवार पिता हरीराम उम्र 25 वर्ष निवासी – मु0 गल्ला मण्डी के पास, थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर

गिरफ्तारी का दिनांक— 27.02.2026

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—
प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग शर्मा कोतवाली ललितपुर मय टीम ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here