
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज दिनांक 27.02.2026 को जनपद ललितपुर के गिन्नौट बाग में भारत सरकार के सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय वयोश्री व एडिप योजनान्तर्गत 478 वृद्धजनों व 49 दिव्यांगजनों को कुल 2771 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग श्री मनोहरलाल पंथ एवं माननीय विधायक सदर श्री रामरतन कुशवाहा एवं माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्जन करते हुए अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शुभांशु सोनकर ने बताया कि इस वितरण शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की चलन दिव्यांगता के कारण आ रही समस्याओ एवं वृद्धजनों की वृद्धावस्था जनित समस्याओं को सहायक उपकरणो यथा मोटराइज ट्राईसाइकिल, व्यीलचेयर, नीकैप, सरवाईकल पिलो व बेल्ट आदि के द्वारा दूर करना है। माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही इन जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया और जनसामान्य को इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने सामाजिक आर्थिक जीवन स्तर को ऊँचा उठाने पर बल दिया गया।
माननीय सांसद महोदय श्री अनुराग शर्मा जी द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनने पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों को उपकरण वितरण कर, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त कर किया गया।













