
ललितपुर। जनसेवा बुन्देलखण्ड ग्रामीण शहरी विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जयराम गौतम एडवोकेट व जिलाध्यक्ष वन्दना राजपूत ने प्राथमिक विद्यालय डी०सी० रोड एवं कन्या प्रा०वि० तालबेहट को सर्विलियन कर एक कम्पोजिट विद्यालय बनाने के सम्बंध में एक ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सौपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर तालबेहट के वार्ड नं० 7 में प्रा०वि० डी०सी०रोड एवं कन्या प्रा०वि० एक ही प्रांगण में संचालित हो रहे है व दोनो विद्यालय की दीवार पारसपरिक रूप से जुडी हुई पूर्व में विभाग द्वारा निर्गत शासनादेश के क्रम में एक ही परिसर में संचालित विद्यालयों को मिलाकर कम्पोजिट विद्यालय बनाये गये थे किन्तु आजतक एक ही प्रांगण में स्थित प्रा०वि० डी०सी० रोड एवं कन्या प्रा०वि० को कम्पोजिट विद्यालय में परिवर्तित नही किया गया। जबकि छात्र हित में उक्त विद्यालयों को मर्ज कर एक कम्पोजिट विद्यालय बनाया जाये जिसके सम्बंध में विद्यालय के प्र०अ० से सम्पर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त विद्यालय को कम्पोजिट किये जाने के समबंध में विभाग को पूर्व में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है एवं नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी पूर्व में उक्त विद्यालयों को कम्पोजिट करने की मांग की गयी थी किन्तु आज तक उक्त विद्यालयों को मर्ज कर कम्पोजिट विद्यालय नहीं बनाया गया है।अतः पुनः निवेदन है कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुये उक्त दोनो विद्यालय (प्रा०वि०डी०सी०रोड एवं कन्या प्रा०वि०) को मर्ज करते हुये कम्पोजिट विद्यालय में परिवर्तित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।














