मत्स्य ठेकेदार ने दंबगो द्वारा शिकारियों को धमकाने व मछली के जाल व मछली की चोरी करने के लगाये आरोप
पुलिस को शिकायती पत्र सौपकर दबंगों के विरुद्ध लगाई कार्यवाही की गुहार
तालबेहट ललितपुर। तालबेहट के मानसरोवर झील में मत्स्य का ठेका आबंटित है,उक्त झील की सीमा तहसील तालबेहट के कई ग्रामों से सटी हुई है व कुछ ग्रमीण क्षेत्रों में कुछ दबंग किस्म के अराजक तत्व अपनी दबंगई के बल पर मानसरोवर झील में आखेट के लिये डाले गए जालों को निकालकर मछली चोरी कर ले गए। मत्स्य ठेकेदार शाहरुख खान ने प्रभारी निरीक्षक तालबेहट को एक शिकायती पत्र सौपकर दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक को सौपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 10 जनबरी 2026 को उसके शिकारी करीब 8 बजे के करीब मान सरोबर तालाब तालबेहट में अपने जाल डाल रहे थे कि तभी रमेश पुत्र परसता, धर्मेन्द्र पुत्र नामालूम, राजकुमार पुत्र प्रान, कन्हा पुत्र जूआली, निवासी विन्द्रावन वांग एवं राजू पुत्र नामालूम, महेश पुत्र रमेश निवासी खांदी आये और उनके शिकारियो को धमकी दी कि हमे मछली देदो नही हम तुम्हारे जाल निकाल कर ले जायेगे और गाली गलौज करते चले गये व उक्त लोगों द्वारा आये दिन उनके शिकारियो के साथ गाली गलौज मारपीट करने की धमकी दी जाती हैं। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि उनके शिकारी 11 जनबरी को सुबह 8 बजे के करीब तालाब मे गये तो जाल नहीं मिले,उनके शिकारियो के जाल करीब 8 हजार रू० के थे एवं उनमे से सारी मछली करीब 25 हजार रू० की थी। उसने मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।












