ललितपुर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने किया फार्मा पार्क की समीक्षा एवं स्थलिय निरीक्षण

0
6

ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा श्री विजय किरन आनंद द्वारा फार्मा पार्क ललितपुर की समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण किया गया तदोपरान्त वृक्षारोपण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा कार्यो को गुणवत्तापूर्वक ससमय पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित विभागो को निर्देशित किया गया तथा भारत सरकार की संस्था राईट्स लिमिटेड को प्रत्येक माह कार्यो की गुणवत्ता जॉच रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देष दिये गये। जनमानस तथा स्थानीय युवाओं को ध्यान में रखते हुऐ कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षण दिये जाने हेतु संबंधित शिक्षण संस्थानों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त फार्मा पार्क को Dedicated freight Corridor, रेल मार्ग एवं हवाई मार्ग से जोड़ने हेतु संबंधित विभागो से समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी श्री अंकुर श्रीवास्तव, महाप्रबन्धक श्री पी०के० कौशिक, क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री संदीप कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक श्री सत्यपाल, उपजिलाधिकारी मड़ावरा व महरौनी, एवं लोकनिर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम (ग्रामीण) आदि के अधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here