ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा गांव-गांव जाकर एवं जनचौपाल के माध्यम से ग्रामिणों/ वाहन चालकों/आम जनमानस को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है ।
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है—*
1- सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत अब तक *कुल 2276 व्यक्ति सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण* के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं ।
2- जागरूकता सम्बन्धी *39 स्थानों पर होर्डिंग लगवाये गये हैं तथा 28 मार्गों पर यातायात चिन्हों* के साइनेज बोर्ड लगवाये गये हैं ।
3- *3421 व्यक्तियों को पम्पलेट* वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया है ।
4- उक्त अभियान के दृष्टिगत *06 संगोष्ठी व परिसंवाद कार्यक्रम में 468 प्रतिभागी, 04 निबन्ध प्रतियोगिताओं में 156 प्रतिभागी, 07 चित्रकला प्रतियोगिताओं में 134 प्रतिभागी सम्मिलित हुए हैं ।*
5- अब तक *04 स्कूल/कालेजों* में जाकर *427 छात्र-छात्राओं, 287 NCC/NSS छात्रों* को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया है जिसमें से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा *02 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत* किया गया है ।
6- स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से *फर्स्ट ऐड हेतु 15 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित* कराया गया है ।
7- *राहवीर/सेमेरिटन* को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में *1152 व्यक्तियों को जागरुक* किया गया है तथा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले 92 व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया गया है ।
8- यातायात नियमों से सम्बन्धित प्रमुख चौराहों पर लगवाये गये *स्लोगन की संख्या- 13*
9- मालवाहक वाहन जैसे ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली के पीछे चिपकाए गये *रिफलेक्टर टेप की संख्या- 4219*
10- सड़क किनारे *अवैध/खराब दशा में खड़े वाहन* को हटवाये की संख्या- *35*
11- आम नागरिकों की संख्या जिन्हे वाहनों के रख-रखाव हेतु जागरुक किया गया- *268*
12-वाहनों की *हेडलाइट/हाईबीम-लोबीम/यातायात नियमों* व संकेतों के सम्बन्ध में जाकरुक किये गये चालकों की संख्या- *1268*
13- *ऑटो/ई-रिक्शा* चालकों की संख्या जिन्हे प्रशिक्षित/जागरुक किया गया की संख्या- *1163*
14- जागरुक किये *ट्रैक्टर चालकों की संख्या- 1141*
*जागरूकता के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही का विवरण—*
1- बिना हेल्मेट किये गये चालानों की संख्या- 254
2- मदिरा/पादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाने पर किये गये चालानों की संख्या- 11
3- बिना सीटबेल्ट के किये गये चालानों की संख्या- 18
4- मो0फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने पर किये गये चालान की संख्या- 12
5- रॉंग साइड पर वाहन चलाने पर किये गये चालानों की संख्या- 17
6- 03 सवारी वाहन चलाने पर किये गये चालान की संख्या- 270
7- ओवरस्पीड पर किये गये चालान की संख्या- 08
8- काली फिल्म लगाने पर किये गये चालान की संख्या- 11
9- बिना बीमा के वाहन चलाने पर किये गये चालान की संख्या- 37
10- अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों पर किये गये चालान की संख्या- 76
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत अब तक यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 714 वाहन चालकों का चालान कर कुल 8 लाख 6 हजार रू0 का जुर्माना किया गया।












