अभिषेक बुन्देला के साथ चन्द्र प्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट

हम सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का धरातल पर पूर्ण मनोयोग से संचालन करना है जिससे आमजन को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके-सीडीओ
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रसोइया सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।आज दिनांक 23.08.2026 को मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा किये जा रहे “रसोइया सम्मान समारोह” जिसका सजीव प्रसारण 11:00 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से किया जा रहा था के क्रम में जनपद ललितपुर में भी
“रसोइया सम्मान समारोह” का आयोजन मा० कल्याण सिंह सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्यमंत्री, उ०प्र० सरकार श्री मनोहर लाल पंथ, विशिष्टि अतिथि अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद श्रीमती सोनाली जैन, मा० सदर विधायक प्रतिनिधि श्री श्रीकान्त कुशवाहा, मा० शिक्षक विधायक प्रतिनिधि श्री केदारनाथ तिवारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चौहान एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओमप्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर मार्त्यापण एवं दीप प्रज्जवलन करते हुये माननीय श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री, उ०प्र० सरकार श्री मनोहर लाल पंथ, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जेन, श्री शेषनाथ चौहान, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य विशिष्टि अतिथिगण की गरिमामई उपस्थति में शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात कम्पोजिट विद्यालय बुढ़वार की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शानदार प्रस्तुति की गयी जिसके लिये विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शकुन्तला कुशवाहा एवं उनकी टीम की सभी अतिथियों ने प्रशंसा की। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आयोजित रसोइया सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। तत्पश्चात विभिन्न विकासखण्डों से आयी हुयीं 21 रसोइयों को बढ़े हुये मानदेय का प्रतीकात्मक चेक एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूप रेखा प्रस्तुत की गयी इसके बाद मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवा योजन राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि आज हमारे मा० मुख्यमंत्री जी ने रसोइयों का मानदेय दो हजार रूपये से बढ़ाकर तीन हजार रूपये कर दिया गया है साथ ही साथ एक हजार रूपया रसोइयों को रसोइया वस्त्र परिधान के लिये दिये गये एवं रसोइयों को पांच लाख रूपये तक का कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनाया गया है जिससे रसोइया भी अपने इलाज के लिये पांच लाख रूपये तक का इलाज करा सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने आपका मानदेय बढ़ाने के साथ जो सम्मान बढाया है उसका आज हम सभी नारी शक्ति आभार व्यक्त करते हैं कि मा० मुख्यमंत्री जी ने हम सभी नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दो लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा की भी घोषणा की है जिसकी हम सभी प्रशंसा करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मा० मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चौहान ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का धरातल पर पूर्ण मनोयोग से संचालन करना है जिससे आमजन को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रत्नेश कुमार ने आये हुये अतिथियों एवं समस्त शिक्षकों एवं रसोइयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती अभिलाषा चौधरी एवं श्रीमती निओमी लाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेन्दु अरजरिया, जिला समन्वयक, श्री कपिल दुबे, गौरव कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री सुरजीत मौर्या, जिला समन्वयक एवं एस०आर०जी श्रीमती शकुन्तला कुशवाहा, ए०आर०पी० इन्दर सिंह पटेल, विकास सिंघई, मनोज विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, मयंक पटेल, योगेश कुमार, नवीन कुमार, नरेश कटारे, भूपेन्द्र गोस्वामी, रूचि नायक, अनीता कुशवाहा, पिंकी अग्रवाल, सोनम शर्मा कादम्बिनी, नेहा सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
इसी के साथ अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर के द्वारा उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं जनपदीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



