

तालबेहट। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिला नशा मुक्ति केन्द्र तालबेहट द्वारा एक दिवशीय शिविर नगर के सुदामा मंडपम हाउस तालबेहट में विशाल शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र से महिलाओं पुरुषों ने भारी संख्या में भाग लिया एवं क्षेत्र के अनेक क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने नशे से होने वाली गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डाला लोक संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा भी लोगों को जागरूक किया गया।
उपस्थित वक्ताओं ने नशे को अपने क्षेत्र से पूर्णतः विराम लगाने के लिए संघठन बनाने एवं गांव – गांव में कैंप लगाकर समझाने के लिए प्रेरित किया विजय प्रताप ने कहा कि संस्था के सहयोग से क्षेत्र में विक रही अवैध शराब को रोकने के लिए महिलाए आगे आये वो बताये किस किस के यहां शराब बिकती है उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी साथ ही दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी
जीतेन्द्र राजा ने कहा कि शराब पीने के पीछे की वजह जानकर उसका निराकरण के प्रयास करने से बहुत से लोगों को बचाया जा सकता है इमरान अली ने कहा कि आगे की युवा पीढ़ी को शराब के नशे से बचाने का प्रयास करें उन पर नियमित नजर रखें उन्हें अतिरिक्त पैसे न दें जिससे की वो नशे की चीजों को खरीद सकें प्रतिपाल राजा प्रधान बम्होरी सर ने नशे से पीड़ित महिला परिवारों को आर्थिक मदद के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए बताया और समूह बनाने पर जोर दिया समूह के माध्यम से नशे पर लगाम लगाया जा सकता है। महेंद्र यादव प्रधान पवा ने कहा नशे से पूरे परिवार को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है कई बार तो लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ जाता हैं इसलिए नशे से मुक्त होने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए एस. पी. सिंह ने बताया कि जो भी नशा छोड़ चाहता हैं उसे नशा मुक्ति केंद्र में लाये उसे यहाँ पर दवा के साथ साथ काउंसलिंग भी कराई जाती है जिससे व्यक्ति के मन को बदला जा सकता है और नशे से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में लोक जाग्रति शंकर लाल ग्रुप ललितपुर ने नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से भी नशे से होने वाली हानियों पर प्रकाश डाला अंत में दीपक यादव प्रबंधक संस्था की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन बिन्द्रावन द्वारा किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ sp सिंह चंदेल, मुलायम, संगीता, शुभेद्र, आरती वर्मा, नीमा, प्रताप पाल, जगपाल आदि सम्मिलित हुये













