ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झाँसी के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना, ललितपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आवेदक समित समैया पुत्र राजेंद्र समैया नि0 मुहल्ला तालाबपुरा थाना कोतवाली व जनपद ललितपुर के साथ 10,94,000/- रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी, जिसका साइबर क्राइम थाना, ललितपुर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मु0अ0स0-26/2025 धारा- 318(4),351(3),353 BNS व 66D आई0टी0एक्ट में पंजीकृत किया गया था ।
साइबर क्राइम थाना, ललितपुर पुलिस द्वारा पीड़ित के उपलब्ध कराये गये बैंक स्टेटमेन्ट व अन्य प्रपत्रों का अवलोकन व तकनीकी विश्लेषण कर, त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये विभिन्न वित्तीय एजेंसियों/ बैंकों/वॉलेट आदि से सम्पर्क कर, द्वारा उचित माध्यम से संबंधित वित्तीय एजेंसियों को mail व समन्वय स्थापित करके, पीड़ित का पैसा होल्ड कराकर, पीड़ित से फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि को नियमानुसार वापस करने में सफलता प्राप्त की है ।
*पीड़ित की ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्रॉड हुई धनराशि, पीड़ित के खाते में वापस होने पर, पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक, ललितपुर व साइबर क्राइम थाना, ललितपुर टीम की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।*
*बरामदगी का विवरणः-*
फ्रॉड हुई धनराशि वापस करायी गयी धनराशि
10,94,000/- रु. 10,94,000/- रु.
*बरामद करने वाली टीम-*
निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह थाना साइबर क्राइमजनपद ललितपुर मय टीम।
Note :- 01. किसी भी बिना पहचान वाले व्यक्ति को बैंकिंग/वित्तीय सम्बन्धी जानकारी साझा (share) न करे।
02. यदि किसी व्यक्ति के साथ फ्रॉड हो जाये तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1930/112 पर कॉल करें या NCCRP पोर्टल या साइबर क्राइम की वेवसाइट cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत ऑनलाईन दर्ज करें तथा स्थानीय पुलिस को अविलंब सूचित करें ।













