ललितपुर में सुरक्षा का विश्वास, पुलिस का प्रयास—मिशन शक्ति 5.0

0
33

मिशन शक्ति 5.0 : ललितपुर पुलिस द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0″ अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 14.01.2026 को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद ललितपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में

“मिशन शक्ति फेज- 5.0″अभियान के अन्तर्गत जनपद के थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा बस अड्डों, बाजारों, पार्कों, स्कूलों व गाँव-गाँव आदि जगहों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता, यौन उत्पीड़न से बचाव व उसके खिलाफ आवाज उठाने, साइबर अपराध से बचाव के तरीके, महिलाओं व किशोरियों के कानूनी अधिकार व हेल्प लाइन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की।‼️

👉🏻विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया कि साइबर अपराधी डर और लालच का सहारा लेते हैं, ऐसे में किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई।

*मिशन शक्ति टीम द्वारा आपात सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके त्वरित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया—*

☎ 112 – आपातकालीन सेवा
☎ 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
☎ 181 – महिला हेल्पलाइन
☎ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
☎ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

*मिशन शक्ति की टीमों द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर ठगी की सूचना तुरंत देने पर पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी।*

‼️ *“नारी की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, ललितपुर पुलिस का संकल्प है।”* ‼️

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here