ललितपुर(26अगस्त)। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक,श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सौजना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभिुयक्त- देवेन्द्र पुत्र पप्पू अहिरवार उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्राम कोरवास थाना सौजना जनपद ललितपुर, को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
देवेन्द्र पुत्र पप्पू अहिरवार उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्राम कोरवास थाना सौजना जनपद ललितपुर ।
गिरफ्तारी का दिनांक-26.08.2026
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री सुधाकर पाण्डेय थाना सौजना जनपद ललितपुर ।
2.उ0नि0 श्री मुलायम सिंह थाना सौजना जनपद ललितपुर मय टीम ।



