ललितपुर में जिलाधिकारी की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर समाधान

0
59

अमृत योजना के अंतर्गत जल रिसाव पर तीन दिन में कार्यवाही के निर्देश

चकबंदी के कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

­ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा कलैक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में नियमित रुप से प्रभावी जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में शिकायतकर्ता सुनील जैन द्वारा अवगत कराया गया कि शहर के तालाबपुरा स्थित बिदुआ कॉलोनी में अमृत योजनान्तर्गत जन जीवन मिशन की पाइपलाइन से पानी लगातार बह रहा है, जिससे पानी की बर्बादी के साथ-साथ आमजन को असुविधा हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को बुलाया तथा निर्देशित किया कि जल निगम एवं सम्बंधित कार्यदायी संस्था को आदेशित कर तीन दिवस के भीतर पाइप लाइन की मरम्मत एवं समस्या का पूर्ण समाधान कराते हुए लिखित रुप से अवगत करायें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी तथा अमृत योजना एवं जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई के दौरान चकबंदी से सम्बंधित प्रकरणों पर भी जिलाधिकारी द्वारा विशेष ध्यान दिया गया, उन्होंने जिला बन्दोबस्त अधिकारी एवं सम्बंधित चकबंदी अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कई मामलों की गहन समीक्षा की तथा आपसी सहमति एवं नियमों के अनुरुप कई प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शेष लम्बित मामलों में भी शीघ्र एवं पारदर्शी कार्यवाही कर आमजन को राहत दी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा है कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंच सके।
जिलाधिकारी की इसी कार्यशैली व जनता के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश की रैंकिंग में जनपद को 6वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग में जिले को 96.43 प्रतिशत अंकों के साथ संतुष्टि का फीडबैग 80 प्रतिशत से अधिक रहा, जो यह दर्शाता है कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिता नहीं बल्कि जनअपेक्षाओं के अनुरुप किया गया है, जो प्रशासनिक दक्षता और जबावदेही का स्पष्ट प्रमाण है।
जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के कुशल नेतृत्व में जनपद ललितपुर की यह उपलब्धी सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here