ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने अवगत कराया है कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता हेतु दिनांक 04.02.2026 को प्रातः 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मे मा0 सदस्या, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती अर्चना पटेल के द्वारा महिला जनसुनवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में माननीय सदस्या, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती अर्चना पटेल की अध्यक्षता में 04.02.2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने शिकायतकर्ताओं से अपील की है कि जनसुनवाई में अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ, मोबाइल नं0, अपना आईडी प्रूव जैसे आधारकार्ड आदि की छायाप्रति अवश्य लेकर आयें।













