तालबेहट । कस्बे के गायत्री मंदिर प्रांगण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष राजेश लिटोरिया के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की गई।
निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी 2026 को ट्विटर (एक्स) अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को दोपहर 1 से 4 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मार्च में दिल्ली में भी धरना प्रस्तावित है। बैठक में ब्लॉक व जिला पदाधिकारी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संचालन अनूप सिंह बुंदेला ने किया।













