Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में सेवा संकल्प अभियान' (17 सितम्बर - 17 अक्टूबर 2026) की...

ललितपुर में सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर – 17 अक्टूबर 2026) की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने की बनी रणनीति

विकसित भारत 2047 के संकल्प से युवा, महिला, किसान व वंचित वर्ग को जोड़ने का चलेगा महा-अभियान

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में केंद्र सरकार के 12 सफल वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के अभूतपूर्व विकास कार्यों तथा जन-कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य अभियान की पूर्व तैयारियों, रूपरेखा एवं विभागीय कार्य-योजना की समीक्षा हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार, ललितपुर में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में एक अति-आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले एक दशक में सरकार की योजनाओं से जन-जीवन में आए सकारात्मक व प्रामाणिक परिवर्तनों को तथ्यात्मक रूप से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि तथा वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।
उन्होंने समस्त संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित 10 एवं 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, लाभार्थियों के आंकड़ों एवं सफलता की कहानियों का विवरण तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें।
उन्होंने निर्देशन कि अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, विकास खंडों तथा स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ मयंक शुक्ला, उपायुक्त (श्रम/रोजगार) रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments