एनएच 44 पर सभी अवैध कटों को चिन्हित कर पूरी तरह से बंद कराने के दिये निर्देश
बैठक में एनएच 44 पर कैलगुवा मार्ग पर ऑवरब्रिज के संचालन होने से रामनगर चौराहे पर दुर्घटनाएं बड़ने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने वाहनों की सुरक्षा व सुमग यातायात को लेकर एनएच पर दोनो तरफ गति रोधक यंत्र (टीबीएम) लगवाने के निर्देश दिये ताकि वाहनों की रफ्तार धीमी हो सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए उन्होंने बैठक के उपरान्त सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और यातायात प्रभारी व एनएचएआई के अधिकारियों को वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।