ललितपुर। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल, ललितपुर वीरभद्र सत्यार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद ललितपुर के ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं, जिनके द्वारा माह दिसम्बर, 2025 एवं जनवरी, 2026 में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के अन्तर्गत रू0 2000/- जमा कर अपना पंजीकरण कराया गया है परन्तु अब तक अपने विद्युत बकाये की धनराशि में दी गयी छूट को प्राप्त करते हुए शेष धनराशि जमा नहीं की गई है, को सूचित किया जाता है कि वह अपने विद्युत बकाये की अवशेष धनराशि को कल दिनांक 28-02-2026 तक प्रत्येक दशा में विद्युत विभाग के काउण्टर, सी0एस0सी0, विद्युत सखी, मीटर रीडरों के माध्यम से जमा करा दें । यदि आपके द्वारा उपरोक्त बकाया धनराशि कल दिनांक 28-02-2026 तक जमा नहीं करायी जाती है, तो आपके विद्युत बिल के सापेक्ष प्रदान की गयी 100 प्रतिशत ब्याज एवं मूलधन में प्रदान की गयी 15प्रतिशत छूट पुनः आपके विद्युत बीजकों में जुड़ जायेगी। जिसकी वसूली भू-राजस्व के माध्यम से की जायेगी ।
यह भी अवगत कराना है कि दिनंाक 28-02-2026 को उक्त योजना समाप्त हो रही है। अतः जिन पात्र उपभोक्ताओं द्वारा अपना पंजीकरण अब तक नहीं कराया है, से अनुरोध है कि आज ही अपना पंजीकरण कराते हुए 100 प्रतिशत बयाज एवं 15 प्रतिशत मूलधन में छूट का लाभ प्राप्त करें।













