0
2

कोतवाली तालबेहट पुलिस द्वारा 01 गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 14,500/- रुपये) को बरामद कर, उसके स्वामी को सुपुर्द कर, चेहरे पर लौटाई मुस्कान

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, आपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट श्री रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट पर जनसुनवाई/पोर्टल पर गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार गुमशुदगी अंकित की गयी थी ।

थाना तालबेहट पुलिस की साइबर क्राइम हेल्प डेस्क पुलिस टीम ने पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्रों का अवलोकन कर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल पर सम्बंधित मोबाइल फोन की डिटेल अपलोड कर सम्बंधित एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त डेटा का अवलोकन व विश्षलेषण कर प्राप्त जानकारी के आधार पर 01 अदद गिरे हुए/ खोये हुए मोबाइल फोन को बरामद कर, उनके स्वामी को सुपुर्द किया।

_पीड़ितों का मोबाइल फोन उन्हे वापस मिलने पर, उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक, ललितपुर व थाना तालबेहट पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।_

बरामदगी की विवरणः-01 अदद मोबाइल फोन विवो कम्पनी, अनुमानित कीतम 14500/- रुपये।

बरामद करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज मिश्रा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
2. उ0नि0 विकास कुमार थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
3. क0ऑ0 नागेश साहू थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।

*मोबाइल फोन गिरने/खोने पर क्या करें?*
 प्ले स्टोर से UPCOP ऐप डाउनलोड करें ।
 SIGN UP करने के बाद लॉगइन करें ।
 FIR सेक्शन के Register Lost Article पर Click कर विवरण भरें ।
 तत्पश्चात CEIR, Cyber and EChallan/Passport Status सेक्शन के CEIR (Blocking lost/stolen mobile) पर Click कर विवरण भरें ।
 तत्काल अपने निकटतम पुलिस स्टेशन पर सम्पर्क करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here