आम आदमी पार्टी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
अभिषेक बुन्देला की रिपोर्ट
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता हरदयाल लोधी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के लौह पुरुष, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ललितपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा उनके महान व्यक्तित्व, त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री हरदयाल सिंह लोधी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर हम सभी को समाज और देश की सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री हरदयाल सिंह लोधी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, श्री विवेक जैन प्रांत अध्यक्ष, श्री अनुप कुमार ताम्रकार जिला महामंत्री, श्री रमेश कुमार जिलामंत्री, श्री प्रमोद नामदेव जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना राजा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, श्रीमती पूनम राजा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी सहित तथा शैलेन्द्र सिंह लोधी ग्राम चमरऊवा व व्यक्ति उपस्थित रहे।



