तालबेहट ललितपुर । उत्तर प्रदेश के ललितपुर में तहसील तालबेहट में आज सोमवार को अधीक्षण अभियंता वीरभद्र सत्यार्थी व उपखण्ड अधिकारी मनोज सोनी के निर्देशों के क्रम विद्युत विभाग की टीम ने पुलिस दल वल के साथ अचानक चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वाले कई उपभोक्ताओं को रंगे हाथों पकड़ लिया। अवर अभियंता कृष्णकांत शुक्ला व अवर अभियंता विजलेंस रामबहादुर के नेतृत्व में टीम ने तालबेहट नगर के पुराना बस स्टेण्ड के समीप वार्ड नम्बर 3 मुहल्ला चौबयाना में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहाँ पर निवासरत कई लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। मौके पर ही विद्युत चोरी के साक्ष्य इक्कट्ठे किये गए व सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी उपभोक्ताओं के मीटरों को चैक किया गया व मीटर खराब पाए जाने पर मीटरों को भी बदला गया और विधुत विल बकाया पाए जाने पर बकायेदार विधुत उपभोक्ताओं का संयोजक काटा गया। अवर अभियंता कृष्णकांत शुक्ला ने बताया कि सरकार द्वारा शहर, नगर व गांव-गांव समय अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग बिजली चोरी कर न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि विभाग को आर्थिक क्षति भी पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से अपना विद्युत बिल जमा करें और अवैध कनेक्शन से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान विभागीय टीम में अर्जुन लिटौरिया,लाइनमैन शंकर,सुनील कुशवाहा, राजाराम रजक पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णकांत,कमलेश तिवारी,मो रफीक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।













