झांसी। दिल्ली में चल रही इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि यह उनका इंडिया गठबंधन है कौन शामिल हो रहा और कौन जा रहा है। मैं जहां तक समझता हूं कांग्रेस ने डीएमके के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। 40 साल पुराना जो गठबंधन था उसे एक क्षण में सत्ता के लालच मे तोड़ने का काम किया। जेएमएम भी अलग हो रहा है। मेरा मानना है कि वाले समय मे इंडिया गठबंधन समाप्त हो जाएगा। कमलेश बिंद एनकाउंटर पर कैविनेट मंत्री संजय निषाद की नाराजगी को लेकर कहा कि वह किसी एक इशू को लेकर विरोध कर रहे होंगे न की सरकार का या फिर अलाइंस का। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने झाँसी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर बैठक की।
उन्होंने कहा कि यदि कोई विकास से अधूरा रह गया तो विकसित देश मे बाधा आएगी इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं। धीरे धीरे वह समय आएगा कि भ्रम फैला कर जो राजनीति करते हैं अब उनका अंत होना शुरू हो गया है। उदाहरण के तौर पर बंगाल का चुनाव है।



