अभिषेक बुन्देला के साथ चन्द्र प्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज दिनांक 25.08.2026 को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई द्वारा जिला कारागार, ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर बैरकों, मेस एवं अन्य व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



