Thursday, September 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में 13 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट बंद रहने के कारण पेयजल आपूर्ति...

ललितपुर में 13 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट बंद रहने के कारण पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

अभिषेक बुन्देला के साथ चन्द्र प्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट 

ललितपुर। अधिशासी अभियंता जल संस्थान, ललितपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश जल निगम, झांसी द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नगर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने हेतु नवनिर्मित 1500 किलोलीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय में 13 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट के क्लियर वाटर को जोड़ने का कार्य किया जाना है।

उक्त कार्य के कारण दिनांक 26 अगस्त 2026 तक 13 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट बंद रहेगा। इसके फलस्वरूप कसाई मंडी स्थित पानी की टंकी दिनांक 26 अगस्त 2026 को बंद रहेगी।

इस कारण कसाई मंडी, बजरिया, कटरा बाजार, महावीरपुरा, सरदारपुरा आदि मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

अतः संबंधित क्षेत्रों के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील है कि कृपया आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में पेयजल पूर्व में ही संचित कर लें तथा जल का समुचित उपयोग करें, जिससे उक्त अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनहित में सहयोग के लिए नगरवासियों का धन्यवाद।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments