Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन जागृति" के तहत काउंसलिंग कर टूटते 03परिवार का...

ललितपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन जागृति” के तहत काउंसलिंग कर टूटते 03परिवार का कराया पुनर्मिलन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की पहल “ऑपरेशन जागृति”के अंतर्गत पारिवारिक विवादों, वैवाहिक मतभेदों एवं टूटते परिवारों के मामलों का काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से समाधान किए जाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त पति-पत्नी संबंधी विवादों के प्रकरणों में आज दिनांक 06 सितम्बर 2026 को गठित टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर में परामर्श एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन जागृति टीम के सदस्यों द्वारा आपसी मतभेदों से प्रभावित परिवारों की काउंसलिंग एवं समझाइश की गई। सकारात्मक संवाद एवं आपसी सहमति के आधार पर 03परिवार में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसके उपरांत सभी परिवार खुशी-खुशी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। इस अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में पुनः आई मिठास एवं विश्वास का संदेश दिया। वहीं 04अन्य प्रकरणों में सुनवाई हेतु अग्रिम तिथि नियत की गई।*

*”ऑपरेशन जागृति” का उद्देश्य* पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरते रिश्तों को पुनः जोड़ना, परिवारों में आपसी विश्वास एवं सामंजस्य स्थापित करना तथा उनके जीवन में नई आशा, खुशहाली एवं सकारात्मकता का संचार करना है।

*”ऑपरेशन जागृति” की टीम* में श्री अजय बरया, डॉ. एस.पी. पाठक, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, डॉ. दीपक चौबे, श्री संजीव कुमार शर्मा,श्री सुभाष जैन, एडवोकेट अरमान अजीज कुरैशी, महिला थानाध्यक्ष अनीता देवी , महिला कांस्टेबल माधवी शर्मा महिला हेड कांस्टेबल आशा देवी महिला आरक्षी रुपाली शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments