सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा अगजर रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा,
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मड़ावरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भौती में रहने वाले एक किसान के खेत में अचानक अजगर की मौजूदगी होने से इलाके में हड़कंप जैसी स्थिति रही। जैसे ही इस घटना की खबर इलाके में फैली, वैसे ही लोगों में एक डर जैसा फैल गया। आनन -फानन में घटना की सूचना मड़ावरा वन विभाग को दी गई। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू क़र उसे पास के ही जंगलों में छोड़ दिया, तब जाकर कहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भौँती में बुधबार को जब किसान अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी वहां पर रहने वाले एक किसान के खेत में अचानक एक विशालकाय सांप देखा गया। इस दौरान जब किसान ने पास जाकर देखा, तो वह अजगर जैसा सांप दिखा। जिसके बाद उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आसपास के किसान वहां पर आए और अजगर को देखकर वहां पर हड़कंप जैसी स्थिति रही और एक डर फ़ैलता हुआ दिखाई दिया। खेत में अजगर की मौजूदगी की सूचना पर सभी आसपास के किसान अपने-अपने खेतों से भाग खड़े हुए और तत्काल इस घटना की सूचना गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों को दी। जिसके बाद गांव की जिम्मेदार लोगों ने तत्काल घटना की सूचना मड़ावरा के असिस्टेंट फॉरेस्ट ऑफिसर सूर्यकांत को दी। क्योंकि असिस्टेंट फॉरेस्ट ऑफिसर बीमारी के चलते छुट्टी पर थे, लेकिन उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को घटना की जानकारी देकर तत्काल घटनास्थल पर भेजा। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ लिया और पास के ही जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया। इस मामले में असिस्टेंट फॉरेस्ट ऑफिसर सूर्यकांत ने बताया कि इन दोनों बरसात का सीजन चल रहा है जिस कारण अजगर के बिलों में पानी भर जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि चुकी अजगर जैसा विशाल प्राणी जंगली इलाके में रहता है, लेकिन हो सकता है पानी भरने के कारण वह जंगली का इलाके से निकलकर किसान के खेतों की तरफ चला गया हो। हालांकि बरसात के दिनों में ऐसा कभी-कभी देखने को मिलता है। फिलहाल अजगर को खेत से रेस्क्यू कर सुरक्षित कर पास के ही जंगलों में छोड़ दिया गया है और ग्रामीणों को ऐतियात बरतने की सलाह दी है।



