Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त...

ललितपुर में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को चोरी की गयी स्कूटी सहित किया गया गिरफ्तार

अभिषेक बुन्देला के साथ चंद्र प्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त नीरज राजपूत पुत्र भगवान दास उम्र करीब 27 वर्ष नि0 ग्राम चौसा थाना जाखलौन जनपद ललितपुर,को ग्राम नयागांव पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

घटना का विवरण-दिनांक 21.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारका प्रसाद पुत्र मोतीलाल रजक नि0 कस्बा व थाना जाखलौन जनपद ललितपुर द्वारा थाना जाखलौन पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को घर के बाहर से विपक्षी नीरज उपरोक्त द्वारा चोरी कर लिया गया है ।

उक्त सूचना पर थाना जाखलौन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त नीरज उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नीरज राजपूत पुत्र भगवान दास उम्र करीब 27 वर्ष नि0 ग्राम चौसा थाना जाखलौन जनपद ललितपुर ।

गिरफ्तारी का दिनांक-22.08.2026

बरामदगी का विवरण-चोरी की गयी एक अदद इलेक्ट्रिक स्कूटी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री राम प्रकाश, थानाध्यक्ष जाखलौन जनपद ललितपुर मय टीम ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments