Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में थाना जखौरा पुलिस ने अवैध तमंचा व अवैध जिन्दा कारतूस...

ललितपुर में थाना जखौरा पुलिस ने अवैध तमंचा व अवैध जिन्दा कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभिषेक बुन्देला के साथ चंद्र प्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना जखौरा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संजय गौर पुत्र जगपाल सिंह गौर उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम हर्षपुर मजरा चिमना थाना तालबेहट जनपद ललितपुर को हिरासत पुलिस में लेकर जामा तलाशी ली गयी, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना जखौरा पर मु0अ0सं0 219/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर, अभियुक्त संजय गौर उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–संजय गौर पुत्र जगपाल सिंह गौर उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम हर्षपुर मजरा चिमना थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।

अभियुक्त संजय गौर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 219/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जखौरा।
2. मु0अ0सं0 115/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम।
3. मु0अ0सं0 516/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तालबेहट।
4. मु0अ0सं0 146/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तालबेहट।
5. मु0अ0सं0 67/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बार।
6. मु0अ0सं0 23/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जखौरा।

गिरफ्तारी का दिनांक-23.08.2026
बरामदगी का विवरण- 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्र0निरी0 श्री राजीव कुमार बैस थाना जखौरा जनपद ललितपुर ।
2. उ0नि0 श्री अभिषेक पंवार चौकी प्रभारी बांसी थाना जखौरा जनपद ललितपुर मय टीम।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments