दोस्त को रजवारा छोड़कर बापस आते समय हुआ सड़क हादसे का शिकार

मेडिकल कॉलेज में मृतक घोषित क़र शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बानपुर रोड पर स्थित ग्राम रजवारा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डबल डेकर बस का कर उसे समय देखने को मिला जब 108 एंबुलेंस के ड्राइवर को बस में टक्कर मारकर रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आनन फ़ानन में स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के मुहल्ला पिसनारी बाग़ निवासी 30 वर्षीय भूपेंद्र पत्र चंद्रभान परिहार स्वशासी मेडिकल कॉलेज में कार्यदाई संस्था के माध्यम से आउटसोर्सिंग कर्मी था और 108 एंबुलेंस पर ड्राइवरी करता था। बताया गया है कि रोजाना की भांति वह रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक वह एंबुलेंस पर ड्राइवरी कर रहा था। छुट्टी मिलने के बाद वह अपने घर गया और अपनी बाइक लेकर अपने किसी दोस्त को छोड़ने के लिए ग्राम खोखरा गया हुआ था। इसके बाद दोपहर करीब 1:00 बजे वह अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था और अभी ग्राम बिरारी के तालाब के पास पहुंचा ही था, कि इंदौर से चलकर जिला मुख्यालय और जिला मुख्यालय से बाहर की तरफ जा रही अंबे कंपनी की डबल डेकर तेज रफ्तारा बस ने सामने से टक्कर मार कर बाइक सवार को रोंद दिया। सड़क हादसा इतना भीषण था की बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर बाइक सवार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान ड्राइवर को मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शब को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया गया है कि मृतक दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्री है तथा उसकी पत्नी गर्भवती है।



