Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeअपराधललितपुर में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 8.24 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत...

ललितपुर में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 8.24 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत करीब 04 लाख) सहित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

अभिषेक बुन्देला के साथ चन्द्र प्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा आरएमबी कालोनी, कोतवाली ललितपुर से अभियुक्तगण 01.अंकुर तिवारी पुत्र जुगल किशोर तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम समोगर थाना महरौनी हाल निवासी आरएमबी कालोनी के पास ललितपुर थाना कोतवाली जनपद ललितपुर, 02. कैलाश साहू पुत्र मगुनी साहू उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम युबराजपुर थाना सुबलिया जिला सोनपुर, उडीसा को 02 अदद छोटे-बड़े अटैची बैग मे 8.24 किलोग्राम अवैध गांजा के गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0- 910/2026 धारा 08/20 NDPS ACT एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01.अंकुर तिवारी पुत्र जुगल किशोर तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम समोगर थाना महरौनी हाल निवासी आरएमबी कालोनी के पास ललितपुर थाना कोतवाली जनपद ललितपुर ।
02.कैलाश साहू पुत्र मगुनी साहू उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम युबराजपुर थाना सुबलिया जिला सोनपुर, उडीसा ।

गिरफ्तारी का दिनांक-23.08.2026

बरामदगी का विवरण- 8.24 किलोग्राम (अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये ) ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments