Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी की अभिनव पहल से भरी विज्ञान ने उड़ान, दूरस्थ मरावड़ा तक...

जिलाधिकारी की अभिनव पहल से भरी विज्ञान ने उड़ान, दूरस्थ मरावड़ा तक पहुंची विज्ञान बस

माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों के लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने किया बस का अवलोकन

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में चल रही आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित विज्ञान बस जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से भ्रमण कर रही है।
इसी क्रम में विज्ञान बस आज जनपद के दूरस्थ क्षेत्र मरावड़ा पहुंची। यहां खंड शिक्षा अधिकारी नरेश रावत द्वारा विज्ञान बस का शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया,उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलता है और उनमें जिज्ञासा,तर्कशीलता तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है।

विज्ञान बस में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग एवं प्रयोगशाला उपकरण प्रदर्शित किए गए, जिनके माध्यम से उन्हें विज्ञान के विभिन्न विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान बस में उपलब्ध वैज्ञानिक उपकरणों एवं दी प्रयोगों का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया तथा वैज्ञानिक गतिविधियों में रुचि दिखाई।

इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राहुल जैन, प्रधानाचार्य भवानी शंकर, प्रधानाध्यापक प्रमोद नायक, प्रधानाचार्या नीलम सेंगर,शिक्षक दीपक जैन, भानु प्रताप,अंसार खान, पंकज कुमार राम पाल आदि अन्य विद्यालय के शिक्षक/शिक्षकाएं भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments