Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर के सरवती गेहॅू और उर्द की दाल की होगी जीआई टैगिंग,...

ललितपुर के सरवती गेहॅू और उर्द की दाल की होगी जीआई टैगिंग, देश-विदेश में मिलेगी पहचान, स्थानीय उद्यमियों व किसानों को मिलेगा लाभ

यूपी नेशनल ट्रेड शो में जलवा बिखेरेगा ललितपुर का दूध का हलवा
जिले की इस उपलब्धी से प्रशासन से लेकर उद्यमी वर्ग में खुशी की लहर
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं, मौके पर निस्तारण कराने के अधिकारियों को दिये निर्देश

ललितपुर। ग्रेटर नोयडा में सितम्बर में आयोजित होने यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो में जिले से एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत दूध का हलवा का चयन हुआ है, जिसके प्रजेन्टेशन के लिए व्यापारी बृजेश जैन को भेजा जा रहा है, यह जानकारी आज सोमवार को जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभाागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में दी गई। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धी के लिए जनपदवासियों व उद्यमियों को बधाई दी और कहा कि जनपद के उत्पादों को देश-विदेश में बढ़ावा मिले, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तहर कटिबद्ध है।
इसके साथ ही उन्होंने जिले के स्थानीय उत्पाद सरवती गेहूॅ और उर्द की दाल की जीआई टैगिंग कराने के भी निर्देश उप कृषि निदेशक को दिये, उन्होंने कहा कि यहां के सरवती गेहॅू और उर्द की दाल में विशेष पोषक तत्व होते हैं, इसकी जीआई टैंगिंग होने से देश विदेश में इन्हें पहचान मिलेगी साथ ही स्थानीय उद्यमियों और किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने एक-एक कर उद्यमीगणों की समस्याएं सुनी और मौके पर निस्तारण किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक आस्थान, चन्देरा में विद्युत की समस्या के निराकरण किये जान हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत को एक सप्ताह में इकाइयों का लोड़ के अनुसार सर्व कराते हुए निर्धारित उपकरण एमसीसीबी एवं यूसीसीबी की स्थापना की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमीगणों से अपेक्षा की कि वह अपनी इकाई में अग्निशमन संयन्त्र कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करायें। इसके साथ ही औद्योगिक आस्थान, चन्देरा में ड्रेनेज सिस्टम निर्माण के कार्य को प्रारम्भ करने के भी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये।
बैठक में उपजिलाधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, वरिष्ठ निरीक्षक वाट माप अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एवं जल निगम, सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0, खनन अधिकारी एवं श्री मुकेश जैन, श्री नीतेश कुमार जैन, श्री संतोष इमलिया, श्री अशोक अनौरा एवं अन्य सम्मानित उद्यमीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments