पुलिस मृतिका के शव की पहचान करवा कर भेजा पोस्टमार्टम हाउस
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के अंतर्गत शहजाद बांध में गुम हुई महिला का शव दूसरे दिन मिलने से इलाके में हड़कंप पहुंच गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के शहजाद बांध के भराव क्षेत्र ग्राम बरीकला के पास मंगलवार की सुबह 7:00 बजे किसी अज्ञात महिला का शब वहां से निकलने वाले स्थानीय ग्रामीणों को पानी में पड़ा हुआ दिखाई दिया। यह खबर जब इलाके में फैली तो हड़कंप जैसी स्थिति देखी गई और वहां पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से तेरई फाटक पुलिस चौकी को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई, तो मृतिका 21 वर्षीय श्रीमति लक्ष्मी सहरिया पत्नी नंदराम सहरिया निवासी ग्राम रामपुर मजरा बड़ाहार के रूप में हुई। मृतिका के परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला 24 अगस्त 2026 को 1:30 बजे करीब अपने घर से निकली थी और उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। इस दौरान उसके पति ने उसकी काफी खोजबीन करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पर तहसीलदार तालबेहट मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतिका का पंचनामा भरवा कर सबको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।



